मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: फिर उठनी लगी धारूहेडा में सीएसडी कैन्टीन शुरू करने की मांग-Best24news

On: April 20, 2022 11:10 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा। सीनियर सिटीजन क्लब धारूहेड़ा की एक्स सर्विसमैन सैल ने धारूहेड़ा में सीएसडी कैन्टीन शुरू किए जाने की मांग की है। आयोजित संस्था की बैठक में धारूहेड़ा में सीएसडी कैन्टीन नहीं होने से यहां के पूर्व सैनिकों के सामने आ रही समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।

अब बिजली चोरों करने वालो की खैर नही, जानिए क्या है सरकार की योजना -Best24News

संस्था के हवलदार पूर्ण सिंह ने बताया कि धारूहेड़ा क्षेत्र में करीब 6 सौ पूर्व सैनिक है। जिन्हे अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है। वहां आने जाने में बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे समय व धन की बर्बादी भी होती है। कुछ सामान के लिए ही दिनभर खराब हो जाता है।
चोरों के निशाने पर महंगी सरसों, खेत से 95 कट्टे सरसों चोरी-Best24News

यह भी पढ़ें  रींगस-सादुलपुर रेल मार्ग पर 100 करोड की लागत से बनेगा ओवरब्रिज: राव इंद्रजीत सिंह

यदि कैन्टीन धारूहेड़ा में शुरू कर दी जाए तो बुर्जुग पूर्व सैनिकों को घरेलु सामान खरीदने में आ रही समस्या से निजात दिलाई जा सकती है।
अध्यक्ष सुबेदार रामकुमार शर्मा ने बताया कि गत वर्ष उपायुक्त रेवाड़ी को ज्ञापन सौंप कर यहा सीएसडी कैन्टीन खोले जाने की मांग की गई थी मगर आज तक भी सैनिकों को धारूहेड़ा में कैन्टीन का इंतजार है। बैठक में सचिव राजाराम, इन्द्राज सिंह ,ब्रिगेडीयर हिम्मत सिंह, सुबेदार दयानन्द आदि भी उपस्थित थे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now