मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पूरे देश में फैला है नेटवर्क, मशीन व चार प्रवासी काबू

On: April 23, 2022 1:45 PM
Follow Us:

हरियाणा: दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के चरखी दादरी के इमलोटा गांव में    ( Fake coin making factory)नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गांव के बीच में एक प्लाट से सिक्के बनाने की मशीन व 4 प्रवासी लोगों को गिरफ्तार किया है। नकली सिक्के बनाने का गिरोह के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं।

चंद पैसो के लिए पति ने ही दोस्तों को सौंपी थी पत्नी.. यूं हुआ खुलासा-Best24newsदिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति को नकली सिक्के बनाने के आरोप में काबू किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि चरखी दादरी जिले के गांव इमलोटा में भी नकली सिक्के बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari: कंपनी से पार्ट्स चोर गिरोह का आरोपी एक साल दबोचा

गुंडाराज: बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार पर किया लाठी डंडो से हमला-Best24News
उसकी निशानदेही पर बीती रात दिल्ली पुलिस की टीम ने इमलोटा गांव में दबिश दी। पुलिस ने गांव के बीच एक प्लाट में बने कमरे में छापेमारी कर नकली सिक्के बनाने की मशीन व 4 प्रवासी लोगों को काबू किया। वहां से कुछ नकली सिक्के भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सिक्के बनाने की मशीन को कब्जे में लिया है।

Rewari crime: पिकअप लेकर चालक फरार- Best24news
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रवासी लोगों को सिक्के बनाने के लिए रखा हुआ था। नकली सिक्कों को देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता था। इस अवैध कारोबार में कई लोग जुड़े हुए हैं। इतना ही बडी मात्रा मे सिक्के सप्लाइ्र भी हो रहे है।
Rewari crime: पिकअप लेकर चालक फरार- Best24news

यह भी पढ़ें  हरियाणा में MSP को लेकर रोड जाम करते ही केंद्र ने बढाए MSP रेट

पूरे देश मे फैला गिरोह: पुलिस सूत्रों ने बताया कि नकली सिक्के बनाने वाला गिरोह पूरे देश में फैला हुआ है। गैंग के मास्टरमाइंड पूरा कारोबार दिल्ली में बैठकर हैंडल करते हैं। गिरोह के सदस्य गांव में मशीन लगाते हैं ताकि किसी को शक ना हो। सिक्के तैयार होने के बाद रातों-रात उनको देश के कई हिस्सों में सप्लाई कर दिया जाता है।

दादरी में पहले भी मिल चुकी है फैक्ट्री: दादरी में कुछ बरस पहले भी नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। शहर की पूर्ण मार्केट में यह गैरकानूनी कार्य किया जाता था। बताया जाता है कि उस गिरोह के तार आज भी दादरी जिला से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब 3 दिन का लंबा अवकाश, जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now