Best24news, Rewari: बागवानी विशेषज्ञ डा. प्रमोद कुमार ने रसायनयुक्त सब्जियां व फलों के पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। कृषि इंजीनियर राजकुमार ने खरीफ की फसलों की तैयारी के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव खटावली में दलहन (मूंग) खेत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव खटावली व खलियावास के 40 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस दौरान फसल विशेषज्ञ डा. विश्वजीत सिंह ने किसानों को प्रदर्शन प्लाट्स का अवलोकन कराते हुए जागरूक किया।

HPSC Exam: परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक, इस दिन होगी परीक्षा
उन्होंने कहा कि संतुलित भोजन में दालों का बहुत अधिक महत्व होता है। खाद्यान सुरक्षा मिशन के तहत दलहनी फसलों के प्रति किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस फसल के लिए हिसार मूंग 421 किस्म क्षेत्र के लिए अच्छी है जोकि 60 से 65 दिन में तैयार हो जाती है इसलिए किसानों को सरसों की फसल के पश्चात दलहन की बुआई करके अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ना चाहिए।
RTI पैडिंग रखने वालो पर गिरेजी गाज, सूचना आयोग ने दिया ये आदेश-Best24news
बागवानी विशेषज्ञ डा. प्रमोद कुमार ने रसायनयुक्त सब्जियां व फलों के पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। कृषि इंजीनियर राजकुमार ने खरीफ की फसलों की तैयारी के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। मृदा विशेषज्ञ डा. अनिल कुमार ने रासायनिक उर्वरकों व खादों का इस्तेमाल करने संबंधी जानकारी दी। रामनारायण यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
















