मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने दिया सेवा सुशासन का ‘नारा’-Best24news

On: June 6, 2022 8:27 AM
Follow Us:

चंडीगढ में पौधारोपण कर मार्किट में बाटे पम्फलेट, कार्यकर्ताओ की ली बैठक
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश कार्यालय कमलंम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

Haryana News: पत्रकारिता का कार्य सार्वभौमिक व बहुआयामी : डॉ. वेद प्रताप वैदिक-Best24news

वही पार्टी कार्यालय , सेक्टर 29 ओसीएफ कॉलोनी व मनीमाजरा में तीन जगह पौधरोपण किया। सेक्टर 34 की मार्किट में स्वयं अपने हाथों से केंद्र सरकार की 8 वर्षो की उपलब्धियो व योजनाओं के पम्फलेट बाटे।

 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री प्रवास के दृष्टिगत आज केंद्र सरकार में कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह चंडीगढ़ प्रवास पर पहुंचे।यहाँ उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलंम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उनके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला व मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष व अभियान की व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kosli crime: बिजली प्लांट में झुलसे तीन कर्मचारियो ने तोडा दम-Best24News
इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियो बारे बताया तथा योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने मंत्री का स्वागत किया व सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के दौरान चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किये जा रहे कार्यो बारे बताया। इसके अलावा पौधारोपण के तीन कार्यक्रम तथा जन संपर्क अभियान का एक कार्यक्रम भी मंत्री द्वारा किया गया।
Rewari Crime: लापता व्यक्ति का शव पेड से लटका मिला-Best24News
ये रहे मौजूद: इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों के अलावा डॉ हुकम चन्द, कैलाश जैन, देवेंदर सिंह बबला, धीरेंद्र तायल, विजय राणा , नरेश अरोरा, अमित जिंदल, अनूप गुप्ता , अनिल भाटिया, राहुल शर्मा, राजिंदर शर्मा, देवी सिंह, दीपक मल्होत्रा, आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now