मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Khelo India Youth Games : साइक्लिंग में वृंदा ने जीता Gold , योगसन बने दर्शकों की पसंद

On: June 6, 2022 9:08 AM
Follow Us:

हाईलाइट: पदक तालिका में हरियाणा 8 पदकों के साथ पहले स्थान पर
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में देसी खेलों की भी धूम
गतका में महाराष्ट के दस वर्षीय ऋषिकेश सा बने – छोटा पैकेट बड़ा धमाका

Khelo India Youth Games : पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दूसरे राउंड के मुकाबले शुरु होने के साथ ही खेलोंं का  Khelo India Youth Games रोमांच चरम सीमा पर पहुंचने लगा है। एक ओर जहां बेहतर इन्फ्रास्टक्चर से सुसज्जित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्षन कर दर्शकों को प्रत्येक गेम में आकर्षित कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर देसी खेलों की भी इनमें धूम देखने का मिल रही है।

Haryana News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने दिया सेवा सुशासन का ‘नारा’-Best24news

यह भी पढ़ें  ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत रेवाड़ी में हुआ सुशासन कैंप का आयोजन

साइक्लिंग में पहला स्वर्ण : दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स-2021 की चल रही साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मुकाबलों में लड़कियों की टीम से आज वृंदा यादव ने हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए पदक जीतने के अच्छे संकेत दिए हैं। नीरत कुुमार ने 1 किलोमीटर साईकलिंग में कांस्य पदक तथा ममता ने माउंटेनियर साईकिल में 500 मीटर में कांस्य पदक जीता।

Haryana News: पत्रकारिता का कार्य सार्वभौमिक व बहुआयामी : डॉ. वेद प्रताप वैदिक-Best24news
योगासन व आर्टिस्टिक में जीते 2 रजत पदक: योगासन में हरियाणा के दिपांषु ने रजत पदक तथा आर्टिस्टिक बॉयज युगल में सागर रंगा व जीतू ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार, लड़कियों की कबड्डी में राजस्थान ने पंजाब को 31-23 अंकों से हराया। वॉलीबॉल की लड़कियों के कड़े मुकाबले में तमिलनाडु ने केरल को 25-23, 25-22, 25-15 और 25-21 अंकों से हराया। इसी प्रकार, लडक़ों के वॉलीबॉल में छतीसगढ़ व गुजरात में भी लगातार 2 घंटे मैच चला और गुजरात ने छतीसगढ़ को 25-18, 25-22, 25-21 से हराया।

यह भी पढ़ें  National Education Policy-2020: अब कक्षा 6 के विद्यार्थियों को भी दिया जाएगा कौशल विकास का प्रशिक्षण

Kosli crime: बिजली प्लांट में झुलसे तीन कर्मचारियो ने तोडा दम-Best24News
योगासन भी बन रहे है दर्शकों की पसंद: गतका में महाराष्ट के दस वर्षीय ऋषिकेश जब आंध्रप्रदेश के मुपीना विक से मुकाबला कर रहे थे तो इसे देखकर दर्शकों ने खूब ताली बटोरी। खेल खत्म होने के बाद तकनीकी कमेटी के आयोजकों व खेल एंकर ने ऋषिकेश को दर्शक दीर्घा के नजदीक लाकर नाम व आयु पूछी तो दर्षकों ने छोटा पैकेट बड़ा धमाका कह कर उसकी होसला अफजाई की व दर्शकों में से कईयों ने उठकर उसे आर्शीवाद व डाइट मनी के रूप में पैसे भी दिए। लडक़ों की गतका में पंजाब की टीम ने दिल्ली पर 54-29 अंकों से तथा आंध्रप्रदेश ने महाराष्ट्र को 57-53 अंकों से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें  ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की बैठक आयोजित, इन एजेंडो पर हुआ मंथन

Rewari News: पौधे लगाए, शुद्ध पर्यावरण पाएं-Best24news
थांग-ता में हरियाणा को 3 मेडल: थांग-ता में 56 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आर्यन ने रजत पदक तो वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की टीम से 52 किलोग्राम भार वर्ग में ममता ने भी कांस्य पदक जीता।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now