कार से उतरने ही दंपति पर कातिलाना हमला… वीडियो वायरल होते ही पहुंची पुलिस-Best24news

On: April 29, 2022 11:41 AM
Follow Us:

Best24news, Haryana: न किसी से दुश्मनी न ही कोई विवाद! स्कूल से अपने बच्चे को लेने गए दंपति पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया तथा कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान हमला करते हुए लोगों की किसी ने वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया।

ONGC Recruitment 2022: 3614 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती, 15 मई तक करें अप्लाई ?जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान हमले में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बदमाश मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

कार से उतरने ही हमला: पुलिस के मुताबिक गांव पंजेटो निवासी अमित पंडित दोपहर के वक्त अपनी पत्नी के साथ अपने बच्चे को संत थॉमस स्कूल से लेने के लिए गया था। इस दौरान जैसे ही अमित की पत्नी कार से उतर कर बच्चे को लेने स्कूल में गई तो वहां पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर पहुंचे पांच-छह बदमाशों ने अमित की गाड़ी पर रॉडों व अन्य हथियार से हमला कर दिया।
Haryana: डेरा सच्चा गद्दी का मालिक होगा कौन ? गुरमीत के पत्र में हुआ खुलासा-Best24news
जिससे अमित की गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद आरोपितों ने अमित को गाड़ी से नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। बदमाशों के आतंक का यह सिलसिला करीब पांच छह मिनट तक चलता रहा। वहीं, सड़क पर चलने वाले लोग तमाशबीन होकर यह सब कुछ देखते रहे। मगर इसी बीच किसी ने वारदात की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
Haryana: ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए निगम ने की नई गाईडलाईन जारी, किसानों में मचा हड़कंप-Best24news
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पहुंचता देख आरोपित मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर तंग गलियों से होते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। मामले में की जा रही है जांच मामले की जांच कर रहे सिटी एसएचओ सुभाष चंद ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। मगर इससे पहले आरोपित वहां से फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में मामला रंजिशन लग रहा है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now