आम के आम गुठलियो के दाम.. ऐसा क्रेडिट कार्ड किया है रेलवे ने लॉच.. जानिए कैसे उठाए फायदा

On: February 26, 2022 4:51 PM
Follow Us:

रेलवे ने लांच किया Credit Card, टिकट बुकिंग पर छूट के साथ मिलेगे रिवार्ड प्वाईंट

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे (Indian Railway) यात्रियों की सुविधा दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने को- ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (Credit Card) लांच किया है। जिसके जरिए न केवल यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे, वहीं  कई सारे फायदों भी उठा सकेंगे। यें क्रेडिट कार्ड रेलवे ने NPCI और BOB फाइनेंशियल सॉल्यूशंस के साथ मिलकर लांच किया है.

लोन वसूलने घर आता था एजेंंट, बेटी को हुआ प्यार, फिर घर से भागने के बाद एजेंट ने शादी से किया इंकार, मामला पहुंचा थाने… उसके बाद जाने क्या हुआ

IRCTC से बुक करने में लगी रहती है भीड
बता दें कि IRCTC की बेबसाइट के माध्यम से प्रतिदिन 5 करोड़ से ज्यादा लोग ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते हैं। टिकट बुकिंग के लिए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब यात्रियो की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग के लिए को- ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड भी आ गया है।
स्कूल मुख्याध्यापक की कार में मिला मिड डे मील का सामान.. मची अफरा तफरी

लगातार यात्रा करने वालों को मिलेगा फायदा
IRCTC के एक अधिकारी ने बताया कि IRCTC BOB रुपे कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड से खासकर उन यात्रियों को फायदा होगा, जो भारतीय रेलवे में लगातार यात्रा करते रहते हैं। इसे खास तौर पर इसी तरह के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

बुकिंग पर मिलेंगे Reward Point
इस क्रेडिट कार्ड के जरिए टिकट बुकिंग कराने पर यात्रियों को Reward Point मिलेंगे। टिकट बुकिंग पर 40 Reward Point मिलेंगे। साथ ही 1% ट्रांजैक्शन शुल्क छूट की भी सुविधा उपलब्ध होगी। कार्ड मिलने के 45 दिन के भीतर एक हजार रुपए की सिंगल खरीदारी करने पर एक हजार Bonus Reward Point मिलेंगे.

नही पड़ेगा एक फीसदी फ्यूल चार्ज
4 Reward Point पर एक IRCTC ट्रेवल प्वाइंट मिलेगा और ये एक ट्रेवल प्वाइंट एक रुपए के बराबर होगा। इस कार्ड के जरिए पेट्रोलपंप पर 500 रुपए से तीन हजार रुपए तक तेल डलवाने पर एक फीसदी फ्यूल सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा। ये छूट हर महीने अधिकतम 100 रुपए की होगी.
Sucide in Rewari Hotal: अलवर से लापता युवक ने रेवाडी होटल मेें लगाई फांसी

इस क्रेडिट कार्ड के जरिए रेलवे के एग्जीक्यूटिव लाउंज में फ्री एक्सेस की जा सकेगी। हालांकि, यह कंप्लीमेंट्री एक्सेस तीन महीने में अधिकतम चार बार की जा सकेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस क्रेडिट कार्ड पर पहली बार 500 रुपये ज्वाइनिंग फीस ली जाएगी तो वही अगली साल से 300 रुपये एनुअल फीस लगेगी.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे!

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now