मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: जोहड़ में डूबा युवक, गोताखारों के अभाव में नहीं लगा सुराग

On: May 3, 2022 8:51 AM
Follow Us:

रेवाडी: मंगलवार सुबह मुडिया खेडा गांव में नहाने के लिए जोहड़ में उतरा व्यक्ति डूब गया। गोताखारों के अभाव में घंटों बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका। फायर ब्रिगेड और पुलिस भी प्रशिक्षित गोताखारों के अभाव में उसे नहीं निकाल पाई।

CM Flying Raid: कालाबाजारी के लिए जमा 7708 क्विंटल गेहूं पकड़ा, वसूला 3.56 लाख जुर्माना

गांव के कुछ युवकों व एक पुलिसकर्मी ने काफी देर तक मशक्कत की। इसके बावजूद उसे नहीं निकाला जा सका था। करीब 42 वर्षीय महीपाल सुबह करीब 9 बजे गांव के जोहड़ में नहाने के लिए उतरा था। पानी गहरा होने के कारण वह जोहड़ में डूब गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें  शहीद तारा चंद और शहीद जीत राम के नाम पर दो राजकीय स्कूलों का किया नामकरण

HPSC बडा फैसला: HCS प्री एग्जाम व डेंटल एग्जाम होगा रद्द.. जानिए कब होगी परीक्षा ?

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। प्रशिक्षित गोताखोरों के अभाव में दोनों उसे नहीं निकाल पाए। इसी बीच एक पुलिसकर्मी नरेश जोहड़ में युवक की तलाश करने के लिए उतर गया, लेकिन घंटों प्रयास करने के बाद भी वह नहीं मिला।

दोगुने के लालचे में फंसे 65 लोग: करोडो रूपए लेकेर कंपनी फरार, 8 ​के खिलाफ मामला दर्ज

हां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि प्रशासन के पास गोताखोर उपलब्ध नहीं हैं। बाहर से गोताखोर बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक को जोहड़ से नहीं निकाला गया था।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now