Heat Waves: गर्मी का कहर, प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी-Best24News

On: June 8, 2022 11:35 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिले में गर्मी का कहर बढता ही जा रहा है। लगातार पड़ रही गर्मी के बीच राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। आमजन को गर्मी के साथ लू से बचाव व सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उपमंडल अधिकारी सिद्धार्थ दहिया ने कहा कि शरीर में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है।

सावधान! रेवाडी में फिर बढने लगा Covid. ..जानिए कहां मिले केस?

अधिकतम तापमान में आंशिक सुधार होता है तो न्यूनतम तापमान बढ़ने से उमस बेचैनी बढ़ाती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा तो न्यूनतम बढ़कर 28.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार को तापमान अधिकतम 44.6 तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस था। सुबह के समय हल्की हवा चलने से धूप निकलने से पहले कुछ राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ हवा में गर्मी ज्यादा रही।

garmi 3

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 जून तक मौसम परिवर्तनशील परंतु खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। बीच-बीच में शाम के समय हल्के बादल व कई जगह धूल भरी गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। 10 जून रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है। प्र

ज्यादा पानी पीए: गर्मी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। घर में तैयार पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें। गर्मी के स्ट्रोक, गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन जैसे कि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, मितली और दौरे के लक्षणों को पहचानें। यदि थकान व कमजोरी व बीमार जैसा महसूस कर रहे हैं तो तत्काल अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

Haryana Weather News: NCR मे जल्द ही दस्तक देगा मानसून.. जानिए कब-Best24News
पशुओं का भी रखें ध्यान: उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम जानवरों के लिए भी समस्या पैदा कर सकता है। पालतू जानवरों को छाया में रखें और उन्हें निरंतर पीने का पर्याप्त पानी देते रहें। घर का तापमान रहने के योग्य बना रहे इसके लिए रात के समय घरों की खिड़कियां खुली रखें।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now