Firing: रेवाडी में आलू गैंग व झोटा गैंग के बीच चली गोलियां, कई घायल

On: June 9, 2022 10:34 AM
Follow Us:

रेवाडी: जिले में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। एक बार फिर धारूहेड़ा चुंगी के निकट बुधवार की रात आलू गैंग और झोटा गैंग के बीच जमकर गोलियां चलीं। गोलियां लगने से करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से एक को गंभीरावस्था में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। एक को ट्रामा सेंटर और अन्य घायलों को निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।

 

 

 

firing 3Heat Waves :मौसम विशेषज्ञों ने कहा इस दिन होगी झमा बारिश-best24News
पुलिस के अनुसार रात को करीब 11:00 बजे धारूहेड़ा चुंगी के निकट आलू गैंग और झोटा गैंग के सदस्यों में गैंग गैंगवार हो गई। दोनों ओर से करीब 25 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें 4 लोगों को गोलियां लगीं। फायरिंग के बाद आसपास के एरिया में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
Haryana Crime: युवती को शादी का झांसा देकर रेवाडी में किया दुष्कर्म-Best24news
क मौके पर काबू: एक बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि अन्य फरार होने में कामयाब हो गए। गोलियां लगने से घायल एक गुट के युवक को धारूहेड़ा चुंगी पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, जबकि 2 को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। ट्रामा सेंटर में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया।

कई घायल: इस गैंगवार में तीन और युवक भी घायल हुए हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। सिटी पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now