Rewari Accident: सडक हादसों में रेवाडी ने तीन ने तोडा दम.

On: June 1, 2022 9:51 PM
Follow Us:

बुधवार रहा हादसो के नाम.. तीन हादसों में तीन की मौत, तीन घायल
Rewari Accident : बुधवार का दिन हादसो के नाम रहा। जिले में दिन हादसों में  Rewari Accident  ​तीन की मौत हो गई। दिल्ली-जयपुर हाईवे एनएच-48 पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की मौत हो गई।

 

दूसरी ओर गांव बखापुर के निकट मोटरसाइकिल चालक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।Haryana: सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने हेड मास्टर को चप्पलों से ‘पीटा’ , ये था विवाद

हादसा एक: मोहल्ला जटवाड़ा निवासी अनिल कुमार ने कहा है कि वह मंगलवार को अपने ससुर कतोपुर निवासी नंदलाल के साथ मोटरसाइकिल पर रेवाड़ी जा रहे थे। असाही कंपनी के निकट सर्विस रोड पर मोटरसाइकिल खड़ी कर वह पेशाब करने के लिए चले गए। उनके ससुर नंदलाल सड़क किनारे मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे।

Rewari Accident: खडी बाइक को कार ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां व बहन घायल-Best24news
इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनके ससुर नंदलाल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से रोहतक पीजीआइ के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआइ में उपचार के दौरान नंदलाल की मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची कसौला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और अनिल कुमार की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Rewari News: मोटरसाइकिल चोरी कर भागा.. पीछे लगी थी पुलिस.. जानिए फिर क्या हुआ?
हादसा दो: पुलिस के अनुसार गांव बखापुर निवासी हंसराज पैदल सड़क किनारे जा रहे थे। गांव के निकट ही सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने हंसराज को सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद गांव बखापुर निवासी जोगेंद्र ने गांव में हादसे की सूचना दी और हंसराज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया।

 

अस्पताल में चिकित्सकों ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और बखापुर निवासी जोगेंद्र की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक कसौला निवासी मोहित भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

हादसा तीन: मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नीरज मंगलवार को अपनी मां सविता व ममेरी बहन प्रियंका के साथ बाइक से पर महेंद्रगढ़ जिले के गांव कुंजपुरा अपने मामा के घर जा रहे थे। रास्ते में प्रियंका को प्यास लगी तो नीरज ने गोठड़ा पावर हाउस के सामने बाइक रोक दी। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को सीधी टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीनों बाइक सहित उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Rewari Crime: भरतपुर में बेचते चोरी किया हुआ ट्रैक्टर, ले जाते हुए ‘दबोचा’-Best24News
मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से तीनों को यहां के ट्रामा सेंटर में भेजा। जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और मृतक के मामा गांव कुंजपुरा निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now