Rewari Crime: दुकान परचून की और धंधा ड्रग्स का : 530 गांजा पत्ती के साथ दुकानदार दबोचा-Best24news

On: April 7, 2022 1:53 PM
Follow Us:

कोसली: ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस एक्शन लगातार जारी है। लगभग हर दिन पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी काबू कर रही है।

इसी कड़ी में पुलिस ने शहादत नगर में परचून की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार के काउंटर से 530 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी थी कि शहादत नगर निवासी रोहतास किराए की दुकान लेकर परचून का काम करता है। वह परचून के सामान की आड़ में ड्रग्स का धंधा करता है।

सुचना मिलने के बाद पुलिस ने दुकान पर दबिश दी, तो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित को काबू करने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now