मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News ट्यूबवेलो से केबल चोरी करता दबोचा चोर-Best24News

On: June 5, 2022 6:12 PM
Follow Us:

रेवाडी: गांव टींट एक दर्जन से अधिक किसानो के खेतो से केबल चोरी करते एक चोर को किसानो ने दबोच लिया। पहले चोर की धुनाई की तथा बाद मेे उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Rewari crime: मारपीट कर 38 सौ रूपए व ATM छीना-Best24news

ये था मामला: गांव टींट निवासी पृथ्वीराज ने कहा कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने ट्यूबवेल पर गए थे। इसी दौरान उन्हें ट्यूबवेल से एक युवक केबल काट कर भागता हुआ दिखाई दिया। पृथ्वीराज व उनके पड़ोसी युवक पवन ने भाग रहे युवक को काबू कर लिया। युवक के पास काटी गई केबल व आरी थी। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें  School Bus Accident Haryana: एक साथ उठी चार अर्थियां, झाड़ली गांव में छाया मातम

Rewari News: आशा किरण में बच्चो का कराया योगाभ्यास-Best24news
पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सुरजीत बताया। आरोपित ने बताया कि उसके दो साथी टींट की प्याऊ के पास चोरी की गई केबल जलाकर तार निकाल रहे हैं। पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपित वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से जली हुई तारें बरामद की हैं।

Haryana Crime: यूपी से ‘हथियारो’ की होम ‘डिलीवरी’.. ऐसे चढे हत्थे-Best24News
इस किसानो की थी केबल चोरी: गांव टींट निवासी राकेश, पवन, वेदप्रकाश, सतबीर सिंह, पवन कुमार, धनपत, बिक्रम सिंह, रणबीर सिंह, विजय लक्ष्मी, हरिओम, महेंद्र सिंह, पोहप सिंह, राजपाल व रघुनाथ के ट्यूबवेल से केबल चोरी की है। पुलिस ने पृथ्वीराज की शिकायत पर पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: 30 गांवो की बुझेगी प्यास, सीएम मनोहर लाल ने दी प्रोजक्ट की मंजूरी

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now